ग्राम मुरेटीटोला में सर्कल गोंड समाज द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती एवं समाज के आराध्य देवों की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंग मंडावी जी एवं अध्यक्षता नम्रता सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने अपने उद्बोधन में गोंड समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति एवं संगठन की शक्ति की सराहना करते हुए शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
इस अवसर पर दिलीप वर्मा (भाजपा जिला अध्यक्ष), संदीप साहू (मंडल अध्यक्ष कौड़ीकसा), जनक सोनवानी (महामंत्री), राजू गुजराती (जिला कोषाध्यक्ष), सुरेखा मंडावी (जनपद सदस्य), पवन तुलावी (जनपद सदस्य), लक्ष्मण ढलनिया (सरपंच, ग्राम पंचायत मुरेटीटोला), सीमा कोर्राम (सरपंच, ग्राम पंचायत देवरसुर), संगीता मिश्रा (अध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा), अवधेश त्रिपाठी, दरोगा नेताम (अध्यक्ष, ब्लॉक अंबागढ़ चौकी), चिंताराम सलामे (अध्यक्ष, सर्कल मुरेटीटोला), प्रकाश सलामे (सर्कल मुरेटीटोला), अगर सिंह धुर्वे (अध्यक्ष, केंद्र अरजकुंड), ललित सलामे (उपाध्यक्ष, गोंड समाज), रमेश मंडावी, लक्ष्मी कुल्हारा (सरपंच, कौड़ीकसा), पवन नेताम (सचिव, अजजा आयोग छत्तीसगढ़ शासन) सहित अन्य गणमान्यजन, समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गोंड समाज की समृद्ध लोक परंपराओं, नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वार्षिक उत्सव ने समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
सभी आयोजकों, अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌿✨