Sachkaaina

Home / देश / इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रायपुर:

देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने खुशखबरी दी है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए नौसेना में सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR), मैट्रिक रिक्रूट (MR) और SSR मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा का ध्यान रखते हुए नीचे दी गई तारीखों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 मार्च 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026

  • करेक्शन विंडो: 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 (आवेदन में सुधार के लिए)

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है:

  1. अग्निवीर SSR: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। 12वीं में गणित और भौतिकी (Physics) विषय के साथ कुल 50% अंक होने चाहिए। तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो साल का व्यावसायिक कोर्स करने वाले भी पात्र हैं।

  2. अग्निवीर MR: उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।

  3. SSR मेडिकल असिस्टेंट: 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) के साथ न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • 01/2027 बैच: जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।

  • 02/2027 बैच: जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।

मिलने वाले लाभ और सुविधाएं

  • चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक पैकेज और बीमा की सुविधा मिलेगी:

  • सेवा निधि पैकेज: कार्यकाल पूरा होने पर लगभग 11 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज।

  • बीमा कवर: सेवा के दौरान 48 लाख रुपये का जीवन बीमा।

  • पात्रता: SSR और MR पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, जबकि मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष पात्र होंगे।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18% GST तय किया गया है, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, UPI या कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन की लिंक

https://joinindiannavy.gov.in

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!