उरवाही में गोड़ समाज केंद्र सुवरबोड़ द्वारा 360 परगना 14 गढ़ के मालिक जमींदार कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने उनके समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज ने समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, आपसी सहयोग और एकजुटता से ही संभव है तथा ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर समाज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दो जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पदुम सिंह टोप्पा (अध्यक्ष ब्लॉक गोड़ समाज), पूरण सिंह कुमेटी (केंद्र अध्यक्ष गौड़ समाज), डी.आर. आँचला (उपाध्यक्ष संभागीय गोड़ समाज), नरसिंह भंडारी (जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला महामंत्री), अनिल गुप्ता (भाजपा जिला महामंत्री), गेंदकुंवर ठाकुर (जनपद अध्यक्ष मोहला), खोरबाहरा यादव (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), अमित श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष मोहला), मनोज नेताम (मंडल महामंत्री), सदानंद तराम (महामंत्री भाजपा), बिराज कुंवर उइके (सरपंच ग्राम पंचायत भोजटोला), मीना मांझी, नारायण नेताम (संरक्षक गोंड समाज), केजू बोगा (सर्कल अध्यक्ष भोजटोला) सहित बड़ी संख्या में गोड़ समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक एकता, परंपरा और संस्कारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें समाजजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।













