Sachkaaina

Home / बालोद / कलेक्टर मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर टेक्नोफेस्ट के टाॅप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

कलेक्टर मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर टेक्नोफेस्ट के टाॅप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना

बालोद, 05 फरवरी 2026

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत बालोद टेक्नोफेस्ट के टाॅप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बालोद टेक्नोफेस्ट में भाग लेने वाले जिले के टाॅप टेन छात्र-छात्राएं आज नागपुर स्थित रमन विज्ञान केन्द्र, महाराजाबाग जू और रेल संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर ए.पी.सी. समग्र शिक्षा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!