Sachkaaina

Home / बीजेपी / कोरचा टोला में भव्य महाशिवरात्रि पर्व के द्वितीय दिवस पर भजन मंडली का शुभारंभ की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने

कोरचा टोला में भव्य महाशिवरात्रि पर्व के द्वितीय दिवस पर भजन मंडली का शुभारंभ की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने

चिलहाटी क्षेत्र के ग्राम कोरचा टोला में आयोजित 5 दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि पर्व के द्वितीय दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह देर रात्रि ग्राम पहुंचीं एवं “जय मां दंतेश्वरी बस्तरहीन रामधुनी भजन मंडली” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ किया गया।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से शिव आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संयम और आत्मचिंतन का संदेश देने वाला पावन अवसर है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर शांति त्रिपुरे (जिला पंचायत सदस्य), संगीता मिश्रा (अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा), नीलिमा ठाकुर (सरपंच, ग्राम पंचायत कोरचाटोला), शिवकरण कोरचा (ग्राम पटेल), नरसिंग मंडावी (उपसरपंच, कोरचाटोला), मनराखन गजभिए, कांति बाई (सरपंच, पेंदलकुही), टेमन लाल कोमरे, झाड़ू राम कोमरे (वरिष्ठ नागरिक), पालन साहु (अध्यक्ष, आयोजन समिति), खिलावन साहु (उपाध्यक्ष) सहित समस्त आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण शिवमय बना रहा।

आयोजन समिति द्वारा आगामी दिवसों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!