राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट ने जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। खमतराई पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश देकर 19 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख रुपये से अधिक की मशरूका (नगदी और मोबाइल) बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6, ‘दीदी का ढाबा’ के पास बड़ी संख्या में लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। DCP (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और ACP उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में पुलिस ने जब मौके पर घेराबंदी की, तो वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी 19 आरोपियों को धर दबोचा।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के पास से न केवल मोटी रकम, बल्कि बड़ी संख्या में गैजेट्स भी जब्त किए हैं:
गिरफ्तार किए गए सभी 19 आरोपियों की सूची:
पकड़े गए आरोपी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों (खमतराई, धरसींवा, विधानसभा) के निवासी हैं:
टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा (33 वर्ष) – धनेली, धरसींवा
जनेश्वर साहू उर्फ राजू (33 वर्ष) – रावांभाठा, खमतराई
राजू साहू (37 वर्ष) – रावांभाठा, खमतराई
शंकर साहू (27 वर्ष) – रावांभाठा, खमतराई
विवेक साहू (28 वर्ष) – उरकुरा, खमतराई
मनीष वर्मा (30 वर्ष) – उरकुरा, खमतराई
युवराज देवांगन (32 वर्ष) – बंजारी नगर, खमतराई
सेवक राम कौशल (41 वर्ष) – रावांभाठा, खमतराई
बसंत सिंह (34 वर्ष) – बंजारी नगर, खमतराई
सोहन लाल साहू (50 वर्ष) – दोन्देकला, विधानसभा
यशवंत साहू (28 वर्ष) – खुडमुडी, धरसींवा
घनश्याम साहू (19 वर्ष) – बंजारी नगर, खमतराई
संजय यादव (22 वर्ष) – भनपुरी, खमतराई
मोहन दास (48 वर्ष) – दोन्देकला, विधानसभा
राहुल निषाद (23 वर्ष) – खुडमुडी, धरसींवा
घनश्याम साहू (30 वर्ष) – रावांभाठा, रायपुर
संदीप कुमार गोंड (34 वर्ष) – रावांभाठा, रायपुर
चिन्ता राम सिन्हा (25 वर्ष) – बंजारी नगर, खमतराई
प्रशांत नेताम (25 वर्ष) – भनपुरी, खमतराई
कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध क्रमांक 129/26 पंजीबद्ध किया गया है।
इन इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य रूप से धनेली, रावांभाठा, उरकुरा, बंजारी नगर, भनपुरी और धरसीवा क्षेत्र के रहने वाले युवक और अधेड़ शामिल हैं। इनमें 19 साल के युवक से लेकर 50 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस का संदेश: “शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और जुआरियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”