Sachkaaina

Home / रायपुर / गोंदली जलाशय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

गोंदली जलाशय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

संपदक-प्रवीण सारडा

बालोद/ 05 जनवरी 2026/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम लाल नवरत्न के मार्गदर्शन में जिले के गोंदली जलाशय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) कुमारी भारती कुलदीप ने बताया कि पर्यटक प्राकृतिक स्थलों में घुमने आते है लेकिन अनजाने में वहाँ कचरा छोड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी सुंदर जगह पर जाते हैं तो हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम वहाँ अपनी यादें छोड़े, कचरा नही।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद ने बालोद जिले के समस्त पर्यटन स्थल को साफ-सफाई करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज गोंदली जलाशय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी और पैरालीगल वालेंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लेकर श्रमदान किया।

 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!