Sachkaaina

Home / राज्य / ग्राम गुहाटोला में खेल प्रतियोगिता का समापन मे जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी रही शामिल

ग्राम गुहाटोला में खेल प्रतियोगिता का समापन मे जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी रही शामिल

 

संपादक- प्रवीण सारडा

मोहला

आज मोहला ब्लॉक के ग्राम गुहाटोला में पिछले सात दिनों से चल रही खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस समापन कार्यक्रम में फाइनल मुकाबला मोहला बनाम गुहाटोला के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में मोहला की टीम विजेता रही।

इस मौके पर खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह आयोजन ग्रामीण युवाओं को एक मंच प्रदान करता है, जिसमें वे अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और टीम वर्क व अनुशासन के महत्व को सीखते हैं।

समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अकलेश कंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत विजयपुर), जानकी बाई (वार्ड पंच), हेमलता सेन (वार्ड पंच), प्रेमलता तराम (वार्ड पंच), चंद्रकला (वार्ड पंच), रोशन सेन (अध्यक्ष आयोजन समिति), दीपेंद्र चंद्रवंशी (सचिव आयोजन समिति), मदन चंद्रवंशी, जयलाल भूआर्य, लखन लाल, हरीश निषाद, विराट मंडावी सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं और उन्हें समाज में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। इस प्रकार यह खेल प्रतियोगिता न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रही, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और युवा सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!