संपदक-प्रवीण सारडा
बालोद/ 05 जनवरी 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम भिलाई के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 16 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
उन्होेंने बताया कि दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।













