Sachkaaina

Home / राज्य / छत्तीसगढ़ सरकार के इस ऐतिहासिक बजट को लेकर बालोद जिले के भाजपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त कि

छत्तीसगढ़ सरकार के इस ऐतिहासिक बजट को लेकर बालोद जिले के भाजपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त कि

दिनांक -24-02-2026
बालोद।

बजट को लेकर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कहा

कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की गति को और तेजी प्रदान करेगा इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो भविष्य के अनुरूप कार्य बल तैयार हो आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हो कमजोर वर्ग अग्रणी बने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से उन्नत किया जा सके सरकार के पिछले दो बजट के मार्गदर्शी सिद्धांत- ज्ञान-(गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और गति (good governance,accelerating infrastructure,technology, industrial growth) थे, इस वर्ष का बजट संकल्प की थीम पर आधारित है संकल्प यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है।

छत्तीसगढ़ वनोंपज संघ के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) यज्ञदत्त शर्मा ने बजट को लेकर कहा

यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट छत्तीसगढ़ अंजर 2047 के लक्ष्य की पूर्ति एवं राज्य की सतत विकास यात्रा में उठाया गया एक कदम है बजट में पांच नए मिशन भी शामिल किए गए यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहां आर्थिक विस्तार सामाजिक न्याय आधारभूत संरचना निर्माण और सांस्कृतिक पहचान सभी एक साथ आगे बढ़े।

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बजट में अपनी बात कही

किस वर्ष प्रस्तुत की गई नई पहले राज्य की उभरती हुई प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक विकास के उद्देश्यों को प्रतिबिंब करती है इन पहलुओं का उद्देश्य नई संभावनाओं की पहचान कर राज्य की समावेशी प्रगति और आर्थिक उन्नति की दिशा में निर्णायक कदम उठाना है।अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी, नए औद्योगिक पार्क, लैंड बैंक विकास योजना, बस्तर एवं सरगुजा में औद्योगिक विकास, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर2.0, सिरपुर का विकास, और अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग में नई ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस नीति लागू करने हेतु प्रावधान किया गया है, जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर सामान्य प्रशासन विभाग के आवासों के निर्माण के लिए प्रावधान है, बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में पोषण स्तर को सुधारने के लिए अतिरिक्त पोषण सहायता हेतु प्रावधान है। जनजाति लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण रिकॉर्डिंग और प्रचार प्रसार के लिए एक समर्पित स्टूडियो स्थापित किया जाएगा।

अभिषेक शुक्ला सहप्रभारी बिलासपुर संभाग भाजपा एवं पूर्व सभापति जिलापंचायत बालोद ने कहा

प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा छतीसगढ़ विधानसभा में पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओ का प्रतिबिंब है।यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।इसमें किसानों,महिलाओं,युवाओ,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सड़कों के निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।यह बजट राज्य के सर्वागींण विकास विकसित छतीसगढ के सपनो को साकार करने वाला है।जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में नया आयाम तय करेगा।

भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बजट को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और कहा

बजट 2026-27 यह इस सरकार का तीसरा बजट है जो प्रदेश की 3 करोड़ जनता के सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए समर्पित है, पिछले दो वर्षों में हासिल विकास की गति को यह बजट और तेज करने तथा छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।पहले बजट में ज्ञान के उत्थान की आधारशिला रखी गई, वहीं दूसरे बजट में गति की रणनीति से प्रदेश के समग्र विकास की तीव्र करने की बात कही गई थी। यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है।
Sankalp का प्रत्येक अक्षर बजट के मूल आधार स्तंभों का संयोजन हैं,

S- समावेशी विकास
A -अधोसंरचना
N -निवेश
K -कुशल मानव संसाधन
A -अंत्योदय
L -लाईवलीहुड
P -पॉलिसी से परिणाम तक

पूर्व प्रदेश मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता जन सेवक राकेश यादव ने कहा

यह बजट समावेशी विकास क्षेत्रीय संतुलन मजबूत आधारभूत संरचना मानव संसाधन विकास अंतिम छोर तक सेवाओं की उपलब्धता तथा राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने पर केंद्रित है ।बजट राज्य की नीति को प्रदर्शन में निवेश को परिणाम में और आकांक्षाओं को प्रत्येक नागरिक के लिए उपलब्धियां में बदलने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बजट को लेकर कहा

कृषि उन्नत योजना के अंतर्गत 10000 करोड़ का प्रावधान किया गया है इस योजना का उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक बेहतर इनपुट और उत्पादकता का बढ़ाने के साथ-साथ फसल विधि कारण को प्रोत्साहन करना है।5 एचपी तक के कृषि पंपों वाले किसानों को मुक्त बिजली हेतु 5500 करोड़ एकल बत्ती कनेक्शन वाले परिवार को मुक्त भेजिए हेतु 354 करोड़ तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 200 मिनट तक आधा बिजली बिल हेतु 800 करोड़ सहित कुल 6700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

 

पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने कहा –

छत्तीसगढ़ में विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए बजट में पांच मुख्यमंत्री मिशन का प्रावधान किया गया है, नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार, जिसके माध्यम से चिन्हाकिंत क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य किया जाएगा, यह मिशन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और संवर्धन के उद्देश्य से बनाया गया है। मिशन के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण ,प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करना और राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है, महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने बजट को लेकर कहा

यह बजट महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है यह योजना महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने बजट को लेकर कहा

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत सभी नागरिकों को मुक्त इलाज की सुविधा प्रदान करने हेतु शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने बजट में कहा

सरकार ने इस वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसी क्रम में प्रदेश की लखपति दीदीयों को सफल महिला उद्यमीयों की कार्य प्रणाली तथा उनके सफल व्यवसाय मॉडल का अध्ययन करने हेतु देश के अंदर आर्थिक एवं वाणिज्य क्षेत्र के (exposure visit) के लिए लखपति दीदी भ्रमण योजना में 5 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश की शक्तिपीठों के दर्शन की भी व्यवस्था की जाएगी।महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में निरंतरता रखते हुए इस बजट में महिलाओं के नाम पर भूमि भवन अचल संपत्ति क्रय पर भारीत पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी।

जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने बजट में कहा

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यों के पांच शक्तिपीठ कुदरगढ़ ,रतनपुर, चंद्रपुर, डोंगरगढ़ तथा दंतेवाड़ा स्थित आस्था केंद्रों के दर्शन हेतु आस्था पथ योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य के अंदर प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक केदो के भ्रमण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाज का ज्ञान करवाने हेतु योजना अंतर्गत 5 करोड़ का प्रावधान सरकार ने किया है।

जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे ने बजट को लेकर कहा

विष्णुदेव सरकार का बजट 3.0 कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-सशक्तिकरण, अधोसंरचना और निवेश-प्रोत्साहन सहित कई विभागों के लिए योजनाबद्ध प्रावधान शामिल हैं। यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा. यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह बजट राज्य का भविष्य निर्धारित करने वाला बजट साबित होगा।

भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन ने कहा

सुशासन सरकार का आम बजट सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वाला सभी वर्गों को प्राथमिकता देने वाला जनकल्याणकारी बजट है यह बजट आने वाले समय मे छग के समृद्धि और विकास में एक नया सोपान तय करेगा बस्तर से सरगुजा तक विकास को नई दिशा मिलेगी।

जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने बजट के विषय में कहा

छत्तीसगढ़ ने अपने 25 वर्ष पूर्ण करते हुए रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया इस अवधि में प्रदेश ने आर्थिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 के लिए जिसे प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने प्रस्तुत किया है, इसका प्रमाण है कि राज्य निर्माण के समय जहां प्रदेश का बजट मात्र 4944 करोड़ था वही आज यह 35 गुना बढ़कर 1,72,000 करोड़ तक पहुंच चुका है।यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्गों महिला, किसान, युवा ,उद्यमी और महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से हमने एक ईमानदार प्रयास किया है कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास की गति और तेज हो तथा प्रदेश की इस विकास यात्रा में सभी वर्ग और सभी क्षेत्रों का योगदान हो।
संकल्प की थीम पर आधारित यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की 3 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति निष्ठा समर्पण और प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!