Sachkaaina

Home / राजनीति / जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने गोटूलमुड़ा (धारणी) में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, बच्चों व महिलाओं ने किया आत्मीय स्वागत

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने गोटूलमुड़ा (धारणी) में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, बच्चों व महिलाओं ने किया आत्मीय स्वागत

संपादक- प्रवीण सारडा

मोहला-जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने गोटूलमुड़ा (धारणी) में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, बच्चों व महिलाओं ने किया आत्मीय स्वागत

ग्राम पंचायत तारमटोला के आश्रित ग्राम गोटूलमुड़ा (धारणी) में ग्रामीणों की मांग पर ₹5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थित रहीं।


गांव में पहुँचते ही महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पारंपरिक व आत्मीय तरीके से उनका स्वागत किया गया। बच्चों का स्नेह, उत्साह और अपनापन देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यही प्रेम जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को और मजबूत करता है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि अटल जी के विचार, सुशासन की अवधारणा और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा ग्रामीणों के साझा उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी संरचनाओं के विस्तार एवं जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में संदीप साहू मंडल अध्यक्ष कौड़ीकसा, देवेंद्र सिंह, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक सहभागिता और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!