Sachkaaina

Home / राज्य / जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने वनांचल के लिए संघर्ष, संकल्प और भरोसे का नेतृत्व एक महिला नेत्री, जो दुर्गम वनांचल में जनता की ढाल बनकर खड़ी है जहाँ रास्ते खत्म होते हैं, वहीं से शुरू होता है नम्रता सिंह का नेतृत्व

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने वनांचल के लिए संघर्ष, संकल्प और भरोसे का नेतृत्व एक महिला नेत्री, जो दुर्गम वनांचल में जनता की ढाल बनकर खड़ी है जहाँ रास्ते खत्म होते हैं, वहीं से शुरू होता है नम्रता सिंह का नेतृत्व

मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में आज विकास की जो नई उम्मीद दिखाई दे रही है, उसके केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह का सतत संघर्ष और जमीनी नेतृत्व है। एक महिला नेत्री होने के नाते, उन्होंने संवेदनशीलता, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ वनांचल क्षेत्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है।

नम्रता सिंह ने खड़गांव क्षेत्र के विभिन्न गांव जैसे बोदरा, अड़जाल, गुभियागढ़ के मंडावी पारा एवं हेलेक्ट्टा जैसे दुर्गम और अंदरूनी गांवों तक स्वयं पहुंचकर यह साबित कर दिया कि नेतृत्व का मतलब केवल मंच और फाइलें नहीं, बल्कि जनता के बीच खड़ा होना है। कठिन रास्ते, सीमित संसाधन और विषम परिस्थितियां भी उनके कदम नहीं रोक सकीं।

जनसंपर्क के दौरान नम्रता सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने मौके से ही संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई।

ग्रामीणों ने खुलकर यह भरोसा जताया कि एक महिला नेत्री के रूप में नम्रता सिंह उनकी पीड़ा को न केवल समझती हैं, बल्कि समाधान तक पहुंचाने का साहस भी रखती हैं। वर्षों से उपेक्षा झेल रहे वनांचल के लोगों को अब यह विश्वास होने लगा है कि उनकी समस्याएं अब अनसुनी नहीं रहेंगी।

नम्रता सिंह का यह संघर्ष केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील दायित्व का प्रतीक बनता जा रहा है। उनके प्रयासों से यह साफ संकेत मिलता है कि वनांचल क्षेत्र को अब हाशिये पर नहीं रखा जाएगा। सड़क, बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं के मामले में ठोस बदलाव आने वाला है।

आज वनांचल के ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात है कि नम्रता सिंह जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं और जनता भी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। यही भरोसा आने वाले समय में वनांचल क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!