संवादाता-संदीप साहू
(गुरुर)
ग्राम पंचायत बडभूम के आश्रित ग्राम दुग्गाबहारा में श्री तेजराम साहू जिला पंचायत सदस्य मद से ,दो लाख चालीस हजार रुपए की राशि स्वीकृत पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत बडभूम की सरपंच शीला संदीप यादव, उपसरपंच रामाधार कुंजाम, पंच नागेश्वर सलाम, सीताराम कुरैटी, ग्राम पटेल बिसंभर उईके, रामरतन, डामन मंडावी और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। यह पुलिया निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय निवासियों को लाभ होगा
इस प्रकार के विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे में सुधार होता है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होता है। पुलिया निर्माण जैसे कार्य न केवल आवागमन को सुगम बनाते हैं, बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं।














