Sachkaaina

Home / बालोद / जिला युवा कांग्रेस संगठन की बैठक में जिला विस्तार एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार किया

जिला युवा कांग्रेस संगठन की बैठक में जिला विस्तार एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार किया


राजीव भवन बालोद में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष प्रशांत बाला बोकाडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला कार्यकारिणी में बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा कांग्रेस बालोद के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाला बोकाडे ने कहा कि सभी चयनित पदाधिकारी को अब विभागीय जमीनी स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की आवश्यकता है , युवा कांग्रेस संगठन में हमेशा से युवाओं, छात्रों और आम जनता के जनमुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है इसलिए आप सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की जो अच्छी राजनीति है मनरेगा कानून को खत्म करने की उसे पर गांव गांव में चौपाल बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

प्रदेश सचिव जिले के प्रभारी पंकज वाधवानी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता के अधिकारों को खत्म करने पर तुली हुई है और इसका ताजा उदाहरण नया मनरेगा कानून है। नया मनरेगा कानून लाकर केंद्र सरकार ने मनरेगा को ही खत्म करने का काम किया है इसलिए मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ने का काम करेगी।
आज के इस कार्यकम में युवा कांग्रेस के महामंत्री आदित्य दुबे,जिला पंचायत के सदस्य एवं महासचिव गुलशन चंद्राकर, बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, उपाध्यक्ष दीपक सानू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल,पार्षद समित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मोहनीश पारकर, , गुरूर ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश कुमार, रमेश कुमार, अनिल सोनी, दिनेश्वर साहू दल्लीराजहरा शहर अध्यक्ष परितोष हॉस्पॉल, तारकेश सिन्हा,हुकुम सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार साहू, मृत्युंजय सिन्हा, वी.महामंत्री, फैज अली शहर उपाध्यक्ष, सभी युवा कांग्रेस के सभी साथी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!