Sachkaaina

Home / बालोद / डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में  मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश, 7 दिन पुरानी होने की आशंका; हत्या या कुछ और की जांच में जुटी पुलिस

डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में  मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश, 7 दिन पुरानी होने की आशंका; हत्या या कुछ और की जांच में जुटी पुलिस

डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुरामी बांध के पीछे जंगल के भीतर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झाड़ियों के बीच  में महिला की लाश बरामद की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का शव 7 दिन से अधिक पुराना हो सकता है। शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं है। पुलिस को हत्या की प्रबल आशंका है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने की नीयत से डौंडीलोहारा के सुनसान जंगल में फेंका गया होगा । आसपास किसी प्रकार के दस्तावेज या पहचान से जुड़ा सामान नहीं मिला है, जिससे फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!