Sachkaaina

Home / रायपुर / तैलधानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू का आज बालोद दौरा: कॉलेज वार्षिकोत्सव और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

तैलधानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू का आज बालोद दौरा: कॉलेज वार्षिकोत्सव और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

रायपुर/बालोद | 26 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ राज्य तैलधानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) माननीय श्री जितेन्द्र कुमार साहू आज से दो दिवसीय दुर्ग और बालोद जिले के दौरे पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे आज सुबह रायपुर से प्रस्थान कर चुके हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

आज (26 फरवरी) का मुख्य कार्यक्रम:

  • बोरी (दुर्ग): सुबह 11:30 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय के ‘वार्षिकोत्सव समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • बालोद: दोपहर 02:30 बजे गंगा माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन।

  • भेंट-मुलाकात: शाम 4:00 बजे सर्किट हाउस बालोद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

  • तांदुला डैम: शाम 06:30 बजे डैम का भ्रमण और रात्रि विश्राम बालोद में।

कल (27 फरवरी) का कार्यक्रम:

  • समीक्षा बैठक: सुबह 11:00 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बोर्ड की योजनाओं की प्रगति जानेंगे।

  • धारदेही (बालोद): दोपहर 02:30 बजे ‘ऋतिका कुटीर उद्योग’ का अवलोकन करेंगे।

  • वापसी: शाम 06:30 बजे तक रायपुर (बोरियाकला) आगमन।

विशेष: अध्यक्ष जी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यों की समीक्षा करना और जनसंपर्क को बढ़ावा देना है। शेष कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार पृथक से जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!