Sachkaaina

Home / राज्य / दिव्यांगों के लिए सुनहरा मौका : सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होने जा रही दिव्यांगजनो की स्पर्धा, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए होंगे चयनित

दिव्यांगों के लिए सुनहरा मौका : सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होने जा रही दिव्यांगजनो की स्पर्धा, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए होंगे चयनित

संपादक-प्रवीण सारडा

(बालोद)

बालोद जिले में एक बार फिर दिव्यांगों के लिए खेल का आयोजन किया जा रहा है आयोजन में बड़े संख्या में दिव्यांग हिस्सा लेंगे और जो भी दिव्यांग इसमें बेहतर प्रदर्शन करेगी उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर कि इस स्पर्धा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

4 जनवरी को होगा आयोजन 

जिला पैरा एथलेटिक के अध्यक्ष कमलेश निषाद ने बताया कि जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बालोद नगर के गंजपारा स्थित स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 4 जनवरी को सुबह 9 से किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर के दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

सांसद के आतिथ्य में संपन्न होगा आयोजन

संगठन के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि दिव्यांगों के लिए आयोजित पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मैं बतौर अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियो और भाजपा नेताओं को न्यौता दिया गया है। इन सभी की मौजूदगी में इस आयोजन को संपन्न किया जाएगा। पूरे आयोजन को छत्तीसगढ़ पैरा एथलीट एसोसिएशन के सचिव डीकेश टंडन की मौजूदगी में संपन्न किया जाएगा।

इन खेलों का होगा आयोजन

संगठन के संरक्षक हरिराम कोर्राम ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक चलने वाले इस आयोजन में मुख्य रूप से 100 मी, 200 मी, 400 मी और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, तवा फेक, गोला फेक सहित अन्य खेल शामिल होंगे। आयोजित होने वाले प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है जिसमें सब जूनियर वर्ग में 8 से 15 वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। वही जूनियर वर्ग में 15 से 21 वर्ष और सीनियर वर्ग में 21 से अधिक उम्र की आयु के दिव्यांग हिस्सा ले सकेंगे।

दिव्यांगों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास

जिला पैरा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश निषाद ने बताया कि बालोद जिले में ऐसे कई दिव्यांग है जिनके पास प्रतिभा होने के बावजूद वह आगे नहीं आ पाए क्योंकि उन्हें बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। बालोद जिले के कुछ ही दिव्यांग कैसे हैं जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इसलिए हमारी ओर से प्रयास है कि दिव्यांगों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाया जाए।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों का होगा चयन

अध्यक्ष कमलेश निषाद ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में दिव्यांग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में जो भी दिव्यांग प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनका चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा और अगर राज्य स्तर में भी उनका प्रदर्शन बेहतर होगा तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा में शामिल किया जाएगा। आयोजन में प्रवेश का कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र लाकर आयोजन में हिस्सा ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!