Sachkaaina

Home / बीजेपी / नम्रता सिंह ने किया वार्ड 14 में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र विकास को मिलेगी नई दिशा

नम्रता सिंह ने किया वार्ड 14 में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र विकास को मिलेगी नई दिशा

मोहला।

नगर के वार्ड क्रमांक 14 में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन आज जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नम्रता सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से वार्ड के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सशक्त एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान नम्रता सिंह ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और विकास कार्यों में कोई कमी न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!