बालोद
आयोजन के तीसरे दिन रोवर रेंजर एवं उपस्थित लोगों को लोकसभा के वास्तविक कार्यवाही से कराया गया रूबरू
प्रतिभागी रोवर रेंजरों में भावी राज नेताओं की दिखी झलक, अभ्यस्त एवं पेशेवर भूमिका में नजर आए सभी युवा
इस दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के के खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी श्री योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री सौरभ लूनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रोवर रेंजर, स्काउट गाइडस तथा आम नगरीकरण उपस्थित थे।













