Sachkaaina

Home / राज्य / बालोद केजीवन दायिनी तांदुला नदी की साफ-सफाई कार्य के अभियान में जुटा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक हुए शामिल

बालोद केजीवन दायिनी तांदुला नदी की साफ-सफाई कार्य के अभियान में जुटा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक हुए शामिल

संपदक-प्रवीण सारडा

बालोद

बालोद केजीवन दायिनी तांदुला नदी की साफ-सफाई कार्य के अभियान में जुटा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक हुए शामिल 

जिला प्रशासन बालोद की मुहिम नीर चेतना अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय बालोद की जीवनदायिनी ’’तांदुला नदी’’ को उसके पुराने वैभव और स्वच्छता के साथ पुनरूद्धार करने के लिए वृहद श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

इस अवसर पर राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री पवन साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कमाण्डो, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों, एनएसएस, रेडक्राॅस के सदस्यों, छात्रा-छात्राओं एवं आम नागरिकों के साथ तांदुला नदी की साफ-सफाई कर जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण नीर चेतना अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!