Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद जिले से एक बेहद गंभीर दुर्घटना की खबर है। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच हुआ यह हादसा काफी भयावह हो सकता था, क्योंकि बस सीधे रेलवे ट्रैक की खाई में जा गिरी।

बालोद जिले से एक बेहद गंभीर दुर्घटना की खबर है। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच हुआ यह हादसा काफी भयावह हो सकता था, क्योंकि बस सीधे रेलवे ट्रैक की खाई में जा गिरी।

बालोद।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेरिंग फेल होने की वजह से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। यह ‘पायल ट्रेवल्स’ की बस थी जो दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। बस में लगभग 20 से 30 यात्री सवार थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया है। गनीमत यह रही कि बस रेलवे ट्रैक के पास की खाई में गिरी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर इलाज दिलाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उम्मीद है कि सभी घायल यात्री जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!