Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद: पार्षद सुमित शर्मा और आरक्षक की सूझबूझ से थमी आग की लपटें, टला बड़ा हादसा

बालोद: पार्षद सुमित शर्मा और आरक्षक की सूझबूझ से थमी आग की लपटें, टला बड़ा हादसा

बालोद।

ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे कबाड़ी दुकान के पास लकड़ियों में लगी आग ने मंगलवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते स्थानीय प्रयासों और प्रशासनिक सहयोग से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

 तत्परता से बची बड़ी अनहोनी

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद सुमित शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों को सक्रिय रूप से संभाला। वहीं बालोद थाना के आरक्षक मोहन कोकिला ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावी सहयोग किया, जिससे आग पर नियंत्रण पाने में बड़ी मदद मिली।

फायर ब्रिगेड पहुंची, संयुक्त प्रयास से बुझी आग

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया। संयुक्त प्रयासों के चलते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

जमरूआ से आती है फायर ब्रिगेड, शहर में अब तक नहीं तय जगह

वर्तमान में फायर ब्रिगेड स्टेशन जमरूआ में स्थित है, जहां से वाहन को मौके तक पहुंचने में समय लगता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक बालोद शहर में फायर स्टेशन के लिए स्थायी जगह तय नहीं की जा सकी है, जिससे आपातकालीन स्थिति में देरी की समस्या बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का भी मिला सहयोग

आग बुझाने के दौरान शाहरुख खान, गोविंदा टावरी, मेम भाई, कुलपत साहू, श्री देवांगन सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिससे राहत कार्य तेज हुआ।

 उठी मांग—बालोद शहर में बने स्थायी फायर स्टेशन

घटना के बाद एक बार फिर बालोद शहर में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

 जनप्रतिनिधियों, पुलिस और आम नागरिकों की सतर्कता से बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन यह घटना प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!