Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा तस्करी करते, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। उड़ीसा से बालोद की ओर मोटर सायकल में कर रहे थे तस्करी।

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा तस्करी करते, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। उड़ीसा से बालोद की ओर मोटर सायकल में कर रहे थे तस्करी।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफॉस एक्का पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा था

कि दिनांक 30.01.2026 कोे मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 में चारामा से बालोद की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जा रहे है कि सूचना तस्दीक हेतु रानीमांई मंदिर के पास ग्राम नर्रा एमसीपी लगाकर चेकिग किया जा रहा था तभी तीन व्यक्ति मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 में आये जिन्हे पुछताछ करने पर अपना अपना नाम 01.महेन्द्र कुंजाम पिता हीरालाल कंुजाम उम्र 25 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर 02. जितेन्द्र निषाद पिता पल्टू राम निषाद उम्र 24 वर्ष पता जैसाकर्रा आवासपारा थाना चारामा जिला कांकेर 03. नोमेन्द्र रजक पिता नारद रजक उम्र 19 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर का होना बतायें। जो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 BA 6418 के डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए थे, जिसे उड़ीसा से बालोद की ओर बिक्री हेतु परिवहन करना बताये। डिग्गी में मिले गांजा को निकालने पर चार खाखी रंग के टेप से लिपटा मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे तौलकर्ता से तौल करने पर कुल वनज कुल 4.082 किलोग्राम कीमती 2,00,000 रू का होना पाया गया एवं आरोपियों के कब्जे से तीन नग एड्राइड मोबाइल रेडमी, रियल मी एवं ओप्पों कंपनी का कीमती करीबन 15,000 रू, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन प्रो. क्रमांक सीजी 19 BA 6418 मय चाबी कीमती करीबन 30,000 रू कुल कीमती 2,45,000 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूध्द थाना बालोद में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। आरोपियों को विधिवत दिनांक 30/01/2026 के 22,35, 22,42, 22,48 बजे गिरफतार कर दिनांक 31.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।        उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 118 दीपक शर्मा, 468 डिगेश्वर पटेल, आरक्षक 457 भुपेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाम आरोपीगणः

01.महेन्द्र कुंजाम पिता हीरालाल कंजाम उम्र 25 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर

02. जितेन्द्र निषाद पिता पल्टू राम निषाद उम्र 24 वर्ष पता जैसाकर्रा आवासपारा थाना चारामा जिला कांकेर

03. नोमेन्द्र रजक पिता नारद रजक उम्र 19 वर्ष पता जैसाकर्रा पथर्रीपारा थाना चारामा जिला कांकेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!