बालोद |
जिला मुख्यालय स्थित प्लंबर कल्याण संघ बालोद के नए सत्र (2026) की शुरुआत के साथ ही संगठन को नई मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। 1 अप्रैल को आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी का गठन
संघ की मजबूती और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए श्री एवन कुमार साहू (पार्रास) को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, अपनी कार्यकुशलता और बालोद शहर में ‘घर-घर प्लंबिंग सेवा’ के चर्चित पोस्टर-बैनर के माध्यम से विशेष पहचान बनाने वाले खेमू दास मानिकपुरी को संघ का सचिव नियुक्त किया गया है।
-
कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी:
-
उपाध्यक्ष: ओमन साहू (घुमका)
-
कोषाध्यक्ष: गणेश कुमार साहू (हीरापुर)
-
सह सचिव: कोमेश कुमार साहू (हीरापुर)














