युवा कांग्रेस के एक छुटभैये नेता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के विरुद्ध की गई अमर्यादित, अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट ने कांग्रेस की हताश और दिशाहीन राजनीति को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम की भाजपा जिला बालोद कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है।
भाजपा का कहना है कि जनाधार खिसकने और राजनीतिक जमीन खिसक जाने के बाद कांग्रेस और उसकी युवा इकाई के कुछ तथाकथित नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सत्ता और समर्थन से दूर होती कांग्रेस अब सोशल मीडिया के सहारे स्तरहीन भाषा, झूठे आरोप और चरित्रहनन की ओछी राजनीति कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।
यह आपत्तिजनक पोस्ट केवल भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शुचिता पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस के छुटभैये नेता जिस भाषा और सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह उनकी राजनीतिक बौखलाहट और वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एक स्वच्छ छवि, जनप्रिय और जमीनी नेता हैं। संगठन को मजबूती देने और जनता के बीच लगातार बढ़ते विश्वास से कांग्रेस घबराई हुई है। इसी घबराहट में कांग्रेस के नेता अनैतिक हथकंडों पर उतर आए हैं, लेकिन भाजपा ऐसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है।
भाजपा जिला बालोद स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देती है कि यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा भाजपा या किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ सोशल मीडिया या किसी अन्य मंच पर अमर्यादित टिप्पणी, अपमानजनक पोस्ट अथवा बयानबाज़ी बंद नहीं की गई, तो भाजपा कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने में एक पल भी नहीं लगाएगी। इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होगी।
भाजपा अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखती है, किंतु अपमान, असत्य और दुष्प्रचार को सहना भाजपा की नीति नहीं है। भाजपा हर मोर्चे पर जवाब देना जानती है — और यह जवाब लोकतांत्रिक, सशक्त और निर्णायक होगा।
सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध की गई इस घृणित हरकत की
भाजपा जिला बालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं—
यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा, प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, कृष्णकांत पंवार, अभिषेक शुक्ला, राकेश यादव (छोटू), सौरभ लुनिया, हरीश कटझरे, जितेंद्र साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, भुनेश्वरी ठाकुर, कौशल साहू, कांति सोनेश्वरी, सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, निशा योगी, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा यादव, मनीष झा, विनोद जैन, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, खेमलाल देवांगन, आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडे, कुसुम शर्मा, उत्तरा घरेन्द्र, योगेंद्र सिन्हा, रुपेश नायक, रामेश्वर साहू, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, गुलशन साहू, मोना टुवानी, श्याम जायसवाल, समीर खान, कृष्ण कुमार ठाकुर, टी.आर. डहरे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में तीखी भर्त्सना की है।













