Sachkaaina

Home / बीजेपी / भाजपा के ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ का बालोद में शंखनाद: वैचारिक शक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को धार देंगे कार्यकर्ता।

भाजपा के ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ का बालोद में शंखनाद: वैचारिक शक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को धार देंगे कार्यकर्ता।

दिनांक -26-02-2026

स्थान – भाजपा कार्यालय जुंगेरा, बालोद

आज भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला संपन्न हुई,
सर्वप्रथम मां भारती,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर,राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
यह कार्यक्रम पांच सत्रों में संपन्न हुआ

अध्यक्षीय उद्बोधन जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने किया ,जिला अध्यक्ष देशमुख ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यकर्ता प्रशिक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी मशीन नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन (कुल 24 घंटे) का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। इस बार के प्रशिक्षण मॉड्यूल को बेहद आधुनिक और व्यापक बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश के महामंत्री यशवंत जैन ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रांतीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा- कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर होते है। विषय के अच्छे जानकार बनते है। भाजपा में प्रशिक्षिति कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते है। उन्होंने संवाद करते हुए सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वाेपरि रखने का संदेश दिया।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा- कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आईटी सेल के भरत भमनानी ने कहा- कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से 7 प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र। जिलास्तरीय वर्गों में 11 अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा- कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है, जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण कार्यशाला जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में व जिला प्रशिक्षण महा अभियान टोली के सदस्य महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव, सौरभ लूनिया, अश्वनी यादव, नंदकिशोर शर्मा, तोमन साहू, निशा योगी, के मार्गदर्शन में एवं जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला बैठक पर उपस्थित रहे, छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज संघ के अध्यक्ष यज्ञ शर्मा,बालोद जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे , प्रवक्ता जितेंद्र साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष गण, जिले के सभी मोर्चा के अध्यक्ष गण, मंडल की टोली सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!