भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं मर्यादाहीन टिप्पणी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बालोद थाना पहुँचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भाजपा नेतृत्व की छवि धूमिल करने का यह सुनियोजित प्रयास है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीओपी एक्का को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित गिरिजेश गुप्ता, नरेंद्र सोनवानी, महेश पाठक, सौरभ जैन, राहुल सोनी, कमल बजाज, जागेश्वर धीमर, आशुतोष कौशिक, मनीष माधवानी, रवि माधवानी, प्रवीण सारडा, मोनू राजपूत, टिकेश्वर साहू, यश जैन, राजा यादव, लुमेश साहू, अंश योगी, पुष्कर देशमुख, आशीष निर्मलकर, लक्की साहू, तेशांत देशमुख, गौतम बजाज, सोनू ढीमर, अदनान कुरैशी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













