Sachkaaina

Home / बीजेपी / भाजपा पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा बालोद की प्रथम परिचात्मक बैठक संपन्न: संगठन विस्तार का शंखनाद और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

भाजपा पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा बालोद की प्रथम परिचात्मक बैठक संपन्न: संगठन विस्तार का शंखनाद और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

बालोद / दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा, जिला बालोद की एक महत्वपूर्ण प्रथम परिचात्मक एवं संगठन विस्तार बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय में गौरवशाली उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराना और आगामी संगठनात्मक कार्यों की ठोस रूपरेखा तैयार करना रहा।

 

बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व अध्यक्षता कर रहे ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री श्याम जायसवाल ने सभी 17 मंडलों से आए पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोर्चा का मुख्य लक्ष्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

श्याम जायसवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व पूरे जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक शसक्त बनाने का निवेदन किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा, “पिछड़ा वर्ग समाज भाजपा की शक्ति है। हमें हर बूथ पर अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी ताकि संगठन और अधिक सशक्त हो सके।”

जिला महामंत्री सौरभ लूनिया व राकेश यादव (छोटू) ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा, “परिचय के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी भी शुरू होती है। हमें समन्वय के साथ काम करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाना है।”

अमर शहीदों को नमन: “शहीद दिवस” पर भावुक श्रद्धांजलि

बैठक के दूसरे चरण में, देश के अमर सपूतों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह इन्हीं वीरों की शहादत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के बताए देशप्रेम के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करेंगे।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष चे देशमुख जिला महामंत्री सौरभ लूनिया व राकेश यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश दसोडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जनार्दन सिन्हा एवं संतोष कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राकेश देवांगन, गोविंद्रनाथ साहू, भुनेश्वर साहसी, ललिता साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित जायसवाल, जिला मंत्री टिकेंद्र साहू, मुरली साहू , शिव देवांगन, केशव धनकर कोषाध्यक्ष पोषण देवांगन, सहकोषाध्यक्ष रघुवीर साहू, सह मीडिया प्रभारी रामदेव रजक, मन की बात सह प्रभारी राम स्वरूप सिंहा सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!