बालोद -भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के समन्वय हेतु प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। जिसमें बालोद जिले के गौरव कद्दावर अनुभवी संगठनकर्ता छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है इस नए कानून से लगातार कांग्रेस के लोगो द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है इसका मुंहतोड़ जवाब देने आम जनता और किसानों के बीच इस नए कानून का प्रचार प्रसार कर जनजागरण का कार्य किया जाएगा एवं इससे होने वाले लाभ को लोगो के बीच जाकर बताया जाएगा ताकि कांग्रेस के भ्रमजाल में जनता ना फंस सके
संगठन ने जताया अनुभव पर भरोसा_:
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते कद और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश नेतृत्त्व ने उन्हें बस्तर संभाग के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया था कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात ही उनकी खूबी मानी जाती है पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता के बीच व्यापक पैठ बनाने के उद्देश्य से श्री जैन के अनुभव पर भरोसा जताया है। आपको बता दें के लगातार यशवंत जैन छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिससे पार्टी को एक मजबूती मिल रही है और लगातार उन पर संगठन का भरोसा बरकरार है

क्या है अभियान का उद्देश्य?
‘VB-G RAM G’ जनजागरण अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचने की योजना बना रही है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदेश स्तरीय टोली इस पूरे अभियान के समन्वय (Coordination) और रणनीति निर्धारण का कार्य करेगी।













