Sachkaaina

Home / आयोजन / माड़ीगपीड़िग धेनु स्थित जिला पंचायत कार्यालय में नम्रता सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर पद ग्रहण किया, अब यहीं होगा जनसमस्याओं का समाधान

माड़ीगपीड़िग धेनु स्थित जिला पंचायत कार्यालय में नम्रता सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर पद ग्रहण किया, अब यहीं होगा जनसमस्याओं का समाधान

माड़ीगपीड़िग धेनु स्थित जिला पंचायत कार्यालय में आज नम्रता सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर अपने कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पद ग्रहण किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ जिले के विकास, जनकल्याण एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब से आमजन की सभी समस्याओं का निवारण जिला पंचायत कार्यालय माड़ीगपीड़िग धेनु में ही किया जाएगा। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर सीधे संपर्क कर सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य आम जनता को सरल, सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी व जनहितकारी बन सके।

इस अवसर पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि तथा जिला पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यालय शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया तथा क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!