Sachkaaina

Home / राज्य / मुर्दा हुआ जिंदा : छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद मुर्दा इंसान जिंदा घर पहुंचा, जिसके मर्डर के मामले में चार लोगों को पुलिस कर चुकी गिरफ्तार

मुर्दा हुआ जिंदा : छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद मुर्दा इंसान जिंदा घर पहुंचा, जिसके मर्डर के मामले में चार लोगों को पुलिस कर चुकी गिरफ्तार

संपादक– प्रवीण सारडा 

जशपुर ।

पूरी दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि कोई मृत व्यक्ति दो माह बाद जिंदा वापस घर लौटा हूं। वैज्ञानिक भी आज तक किसी मरे हुए व्यक्ति को जिंदा करने में असफल रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के जयपुर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां पर दो माह पहले मर चुका व्यक्ति अपने घर वापस लौटा।

दरअसल दो माह पहले पुरनानगर में तुरीटोंगरी के एक अधजली लाश मिली थी। जिसके शरीर के अलावा चेहरा बुरी तरह से जल चुका था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस को शुरू से ही संदेह था कि उनकी हत्या हुई है। मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका था कि अधजली लाश के पीछे कुछ राज है। मृतक की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने थाना कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 103(1), 238(क) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने लाश की पहचान के लिए सोशल मीडिया और सभी थाने में फोटो भेजा इसके अलावा तकनीकी टीम की भी मदद ली।

इसी बीच पुलिस को पता चला कि सीटोंगा का सीमित खाखा कुछ दिनों पहले अपने गांव के साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में मजदूरी करने गया था। लेकिन उनके साथी वापस घर आ गए और वह नहीं आया। पुलिस को संदेह हुआ कि लाश सीमित खाखा की है संदेह के आधार पर सीमित के परिजनों को बुलाकर पहचान कराया। जिसके बाद परिजनों ने भी उन्हें सीमित ही बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जब पुलिस ने हत्या के आधार पर जांच की तो चार लोग उनके हत्यारे के तौर पर सामने आए। चारों आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट से ‘सीन ऑफ क्राइम’ का रीक्रिएशन कराया गया।

लेकिन अब दो माह बाद जब सीमित खाखा अपने घर पहुंचा तो सब चौंक गए। आखिर मुर्दा व्यक्ति जिंदा कैसे हो सकता है? आखिर सीमित जिंदा है तो दो माह पहले मिले लाश की कहानी क्या है? वह कौन था? हत्यारों ने गुनाह कैसे कबूल किया?

सीमित के घर लौटते ही परिजनों ने थाने में दी। सीमित खाखा ने उसने पुलिस को बताया कि वह झारखण्ड के हजारीबाग में मजदूरी कर रहा था। अब पुलिस सीमित के बयान के आधार पर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के बड़े अफसरों ने जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!