संवादाता,,, संदीप साहू
बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने एस डी एम के हाथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग की है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कामकाज से जनता बेहाल है और किसान, युवा, महिलाएं और आम जन मानस परेशान हैं।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें शामिल हैं:
भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान करने से रोकना
धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाना
किसानों को एकमुश्त धान का भुगतान करना
बढ़ती अपराध और नशा पर अंकुश लगाना
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को आवास जल्द देना और जिनके आवास बन रहे हैं उनके खाते में राशि जल्दी भुगतान करना
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। ज्ञापन सौंपने , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,ब्लॉक अध्यक्ष (मोनू)शैलेश ठाकुर ,साजन पटेल ,अंकुश देवान ,हिमांशु लावत्रे ,शिवम् करेति ,नोमेश दुग्गा जिला युवा कांग्रेस बालोद शामिल थे।













