रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला बालोद के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात भाजयुमो बालोद के जिलाध्यक्ष unश्री गुलशन साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विभिन्न ज्वलंत विषयों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री जी से विस्तृत चर्चा की। केदार कश्यप ने युवाओं के विचारों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक मार्गदर्शन दिया।
युवाओं का बढ़ाया उत्साह
मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित युवा नेताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति ही प्रदेश के विकास की मुख्य धारा है।” चर्चा के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।













