Sachkaaina

Home / बालोद / युवा मोर्चा व महिला मोर्चा अध्यक्षों का पहला डौंडीलोहारा प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

युवा मोर्चा व महिला मोर्चा अध्यक्षों का पहला डौंडीलोहारा प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत पहली बार डौंडी लोहारा प्रवास पर पहुंचे दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का भाजपा मंडल डौंडीलोहारा  के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पमालाओं, नारों और अभिनंदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्पण प्रकट किया।
इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति और महिला शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया। दोनों  अध्यक्षों ने कहा कि डौंडीलोहारा विधानसभा में भाजपा की स्थिति को सुधार कर बूथ स्तर को मजबूत करना है और आगामी चुनाव में जीत का परचम लहराना है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे  डौंडी लोहारा में भाजपा संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। इस दौरान
पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, महामंत्री सुमेंद्र देशमुख और दुष्यंत गिरी, उपाध्यक्ष संदीप जैन और जसराज शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद सहित धीरेंद्र टॉक, दिलीप बाफना, धीरज जैन, प्यारे निषाद, सुरेश देवांगन, राजेंद्र आरदे, चंद्रकुमार पटेल, उत्तम मालेकर, अजय बाफना, पार्षद वीर सिंह ठाकुर, रवि जैन, ललित साहू, गिरधारी कोसमा, बबलू रजक, दीनू यादव, संदीप भंसाली, पिंटू मालेकर, मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!