Sachkaaina

Home / राजनंदगांव / राजस्व वसूली की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: नोटिस के बाद भी खाली नहीं की दुकान, तो निगम ने जड़ दिया ताला

राजस्व वसूली की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: नोटिस के बाद भी खाली नहीं की दुकान, तो निगम ने जड़ दिया ताला

राजनांदगांव 6 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये दुकानो की बकाया प्रीमियम तथा दुकान किराया पर संबंधित को नोटिस जारी कर सीलबंदी की कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी कर भुगतान नही करने की स्थिति में नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जायेगी। आज भैसा कोठा व्यवसायिक परिसर की 10 दुकाने रिक्त नही करने पर सील करने की कार्यवाही की गयी।

वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम द्वारा जोर दिया जा रहा है, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है और सत प्रतिशत वसूली के लिए बकायादारो को नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। निर्देश के अनुक्रम में राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला बडे बकायादारो को नोटिस जारी कर बकाया करो का भुगतान नही करने की स्थिति में कार्यवाही की तैयारी कर है। आज की कार्यवाही में भैसा कोठा व्यवसायिक परिसर मे निर्मित 17 दुकानो में से 10 दुकान की विधिवत नीलामी की गयी थी, नीलामी उपरांत सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया। शासन द्वारा कलेक्टर को अधिकृत करने पर कलेटर महोदय को प्रस्तव प्रेषित की गयी। लंबी अवधि को देखते हुए माननीय कलेक्टर द्वारा निरस्त किया गया था, निरस्ती उपरांत दुकानदारो को नोटिस जारी की गयी। बार बार नोटिस उपरांत भी दुकान रिक्त नही की गयी, जिसपर आज कार्यवाही करते हुए निगम का अमला उक्त 10 दुकानो में सीलबंदी की कार्यवाही गयी। 3 दुकानों में अवैध कब्जा भी किया गया था। गत दिवस कल हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड की दुकानो में भी प्रीमियम जमा नही करने पर ताला लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!