Sachkaaina

Home / आयोजन / रेंगकथेरा, अंबागढ़ चौकी, भारीटोला और लमती तक देर रात जनदौरा — जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की सतत जनसेवा

रेंगकथेरा, अंबागढ़ चौकी, भारीटोला और लमती तक देर रात जनदौरा — जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की सतत जनसेवा

जिला मोहला–मानपुर,अंबागढ़ चौकी की जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा निरंतर किए जा रहे जनदौरे और जनसंपर्क उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वे सुबह से लेकर देर रात तक जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं।

इसी क्रम में मोहला ब्लॉक के ग्राम रेंगकथेरा में आयोजित दो दिवसीय मानस गायन के शुभारंभ कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही। रामचरितमानस के सस्वर गायन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाले इस आयोजन की उन्होंने सराहना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात श्रीमती नम्रता सिंह अंबागढ़ चौकी में आयोजित जिला स्तरीय माँ परमेश्वरी महोत्सव में सम्मिलित हुईं, जहाँ उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया।

सामाजिक सहभागिता के तहत वे भारीटोला में आयोजित जनक सोनवानी के सुपुत्र के नामकरण संस्कार में भी शामिल हुईं और परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक समरसता व पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया।

युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रीमती नम्रता सिंह लमती में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं।

विद्यालयों के वार्षिक उत्सव, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता निरंतर जारी है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं—ग्रामीण विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी उत्थान—की जानकारी आमजन तक पहुँचाई।

सूबे से देर रात तक किए जा रहे इन दौरों और लगातार जनसंपर्क से यह स्पष्ट है कि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जनसेवा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं, और उनका यह प्रयास जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!