
डौंडीलोहारा बटेरा में रॉयल क्रिकेट क्लब बटेरा के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट मैच का अंतिम दिन रोमांच से भरा रहा जहां टीमों के शानदार खेल ने दर्शकों का खूब रोमांच किया। बटेरा के मैदान में रॉयल क्रिकेट क्लब बटेरा के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट मैच के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत की और इनाम को हासिल किया

फाइनल का मैच भेड़ी और बड़गांव की टीम के बीच खेला गया जहां बड़गांव की टीम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया और भेड़ी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 71 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया इधर बड़गांव की टीम शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आई और पवारप्ले में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पावरप्ले के बाद भेड़ी की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की और सभी बॉलरों ने काफियाती ओवर डाले जिसके बाद मैच अंतिम ओवर तक पहुंचा

जहां बड़गांव की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी लेकिन भेड़ी की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचा दिया जहां बड़गांव की टीम को जीत हासिल करने के लिए 5 रनों की जरूरत थी लेकिन अंतिम गेंद भेड़ी की झोली में गई और भेड़ी ने इस रोमांचक मैच को अपने नाम किया ।
पुरस्कार समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम पहुंचे और जीत हासिल करने वाले टीमों को पुरस्कार वितरण किया

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है हारने वाले के कभी निराश नहीं होना चाहिए और जितने वाले टीम को अधिक प्रसन्न नहीं होना चाहिए और अपने खेल को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।











