Sachkaaina

Home / राज्य / विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी शामिल

विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी शामिल

मोहला ब्लॉक के ग्राम माधोपुर (मार्री) में विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्रीमती नम्रता सिंह जी ने प्रतिभागी बच्चों को सलामी देकर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में श्रीमती नम्रता सिंह जी ने कहा

“यह प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। खेल से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों को अवसर देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि —

“सपने बड़े रखें, निरंतर मेहनत करें और हर दिन स्वयं को बेहतर बनाएं… सफलता निश्चित रूप से आपके साथ होगी। आप ही हमारे क्षेत्र का भविष्य और गौरव हैं।”

इस अवसर पर श्री भेजेश शाह मंडावी जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा

“मोहला ब्लॉक में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत एवं जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं। आगे भी इसी प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।”

इस कार्यक्रम में मेरे साथ ससम्मान उपस्थित रहे

श्री भोजेश शाह मंडावी जी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), श्री नरसिंग भंडारी जी (जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री), श्रीमती सविता सोरी जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री अनिल गुप्ता जी (भाजपा जिला महामंत्री), श्री अमित श्रीवास्तव जी (मंडल अध्यक्ष मोहला), श्रीमती गेंदकुंवर ठाकुर जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला), श्रीमती बिराज कुंवर उईके जी (सरपंच ग्राम पंचायत भोजटोला), श्रीमती तारा बाई कोरेटी जी (सरपंच ग्राम पंचायत मंडावीटोला), श्रीमती प्रेम लता मार्सल जी (सरपंच ग्राम पंचायत मार्री), श्री मोती राम जी (ग्राम पटेल माधोपुर), श्रीमती सुरेखा मंडावी जी, श्री राजेंद्र देवांगन जी (विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला), श्री पिलालाल देशमुख जी (BRC मोहला), श्री किस्मत साहू जी (उपसरपंच भोजटोला), श्री सुदर्शन खिलवारे जी, श्री मनोज नेताम जी, श्री राजू डोंगरे जी, श्री राजहंस मंडावी जी, समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक एवं ग्रामवासी।

प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, रिले रेस, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे शुभारंभ अवसर पर श्रीमती नम्रता सिंह जी ने प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में उन्होंने आयोजक मंडल एवं शिक्षकों को सफल शुभारंभ कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे आयोजनों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!