बालोद।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बालोद जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के पश्चात श्री विनोद टावरी को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
अनुभवी नेतृत्व पर जताया भरोसा
विनोद टावरी का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय रहा है। वे पूर्व में बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए वे युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और अब जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।















