Sachkaaina

Home / Uncategorized / सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹22 लाख का अवैध स्पंज आयरन जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹22 लाख का अवैध स्पंज आयरन जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली/बसना

सरायपाली पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे 68.755 मीट्रिक टन अवैध स्पंज आयरन के साथ पुलिस ने दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस की घेराबंदी

सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दो ट्रकों (CG 04 JC 4585 और CG 07 AV 5290) में संदिग्ध रूप से स्पंज आयरन ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बसना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया!

फर्जी दस्तावेजों से दे रहे थे चकमा

जांच के दौरान ट्रक चालकों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी बिल पेश किए। दस्तावेजों के अनुसार, माल ‘जय भोले इस्पात रायगढ़ पुसौर’ से लोड होकर उरला (रायपुर) जा रहा था। हालांकि, जब तकनीकी रूप से कागजों की गहन जांच की गई, तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पता चला कि यह स्पंज आयरन असल में लोहराचट्टी (ओडिशा) स्थित एक गोदाम से लोड किया गया था।

ऐसे चलता था अवैध ‘खेल’

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। मुख्य आरोपी रंजीत सिंह, जो ओडिशा के लोहराचट्टी का निवासी है, वह नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों को लालच देकर उनसे थोड़ा-थोड़ा स्पंज आयरन कम कीमत पर खरीद लेता था। इस तरह चोरी किए गए लोहे को वह अपने गोदाम में इकट्ठा करता और फिर फर्जी कूट रचित (Fake) दस्तावेज तैयार कर उसे वैध बताकर रायपुर के बाजारों में खपा देता था।

पुलिस द्वारा जब्त संपत्ति

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है:

गिरफ्तार आरोपी

  1. सोनूलाल मोंगरे (चालक) – निवासी लांती, थाना सिंघोड़ा।

  2. रामेश्वर मानिकपुरी (चालक) – निवासी वार्ड नं. 2, सरायपाली।

  3. रंजित सिंह (मास्टरमाइंड) – निवासी लोहराचट्टी, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340, और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में बसना थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!