Sachkaaina

Home / तस्करी / सायबर सेल एवं थाना सोमनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही!गांजा तस्करी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

सायबर सेल एवं थाना सोमनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही!गांजा तस्करी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

एक इलेक्ट्रीक ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 3543 कीमती 200000 रुपए, 14.662 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रू, ईयर बड, 01 नग कीपेड मोबाईल फोन, 2 नग एनराइड मोबाईल नगदी रकम 3023/- कुल जुमला कीमती 947023/- को किया गया जप्त।

        मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में टीम गठित कर रायपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे आटो वाहन क्रमांक-सी. जी. 04 क्यू.एफ. 3543 को ग्राम टेडेसरा में एमसीपी लगाकर गोवा की उपस्थिति में घेराबंदी कर रोक कर चेक किया गया चेक करने पर आटो में 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रू मिला मौके पर आटो में सवार –

01. दुर्गेश रायकर उर्फ विक्की पिता राजकुमार रायकर 30 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर लाटरी नगर रायपुर।

02. मो0 जुल्फिकार उर्फ राजा पिता मोह0 सफी खान उम्र 32 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर (छ0ग0)

03. दीपक साहू पिता सुकदेव उम्र 38 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर (छ0ग0) तीनो से पुछताछ पर

उपरोक्त सभी के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा रायपुर से 08 छोटे-बडे पैकेटों में रखें अवैध मादक पदार्थ गांजा को आटो के सीट के पीछे छिपाकर राजनांदगांव बिक्री हेतु लाना बताया। आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से एक महेन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रीक ऑटो क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 3543 कीमती 200000 रूपए एवं 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रूपए, एक की-पेड मोबाईल फोन, एक नग ईयर बड तथा 02 नग एनराइड मोबाईल एंव 3023 रूपए नगद जुमला किमती 947023 रूपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। अभियुक्तों का कृत्य धारा 20(ख)(पप)एन डी पी एस एक्ट का पाए जाने से विधीवत कार्यवाही करते हुए तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेश अनुसार जेल दाखिल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!