Sachkaaina

Home / राज्य / स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा बालोद शहर : भाजपा नेता राकेश यादव ने DMF से 10 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की कलेक्टर से मांग रखी

स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा बालोद शहर : भाजपा नेता राकेश यादव ने DMF से 10 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की कलेक्टर से मांग रखी

संपादक– प्रवीण सारडा

बालोद।

बालोद जिला मुख्यालय की सुंदरता में और चार चांद लगने वाला है। अब लोगों को रात के अंधेरे में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसेवक राकेश यादव ने कलेक्टर से मुलाकात की और डीएमएफ से राशि स्वीकृत करने की मांग रखी।

 

दरअसल बालोद नगर के कई वार्डों में लगे बिजली के खंभों में लाइट नहीं लगी है। जिसके चलते लोगों को सूरज ढलने के बाद आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता राकेश यादव ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा।

 

पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में स्ट्रीट लाइटे लगाने की मांग की। राकेश यादव ने पत्र के जरिए कहा कि 10 वार्ड भारी आबादी वाले क्षेत्र हैं। इन वार्डों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का कॉलेज समय में नियमित आवागमन होता है।

 

कॉलेज छात्रों और आम लोगों को होती है समय

 

वर्तमान में उपरोक्त वार्डों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण संध्या एवं रात्रिकाल में अत्यधिक अंधेरा रहता है। परिणामस्वरूप कॉलेज आने-जाने के समय कई बार दुर्घटनाएँ घटित हो चुकी हैं तथा भारी आबादी एवं बढ़ते यातायात दबाव के कारण इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएँ लगातार होती रहती हैं, जिससे नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों एवं वाहन चालकों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए अनुमानित लागत 9.90 लाख रुपये प्रति वार्ड के हिसाब से मांग की गई है। जनहित, छात्र सुरक्षा एवं नगर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से बालोद नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य को स्वीकृत करते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमति प्रदान करने की मांग कलेक्टर से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!