
बालोद, 20 फरवरी 2026 ;
गुरु ग्रेस योग एंड वैलनेस टीम व ज़िला प्रशासन बालोद के सहयोग से संचालित जुंबा एवं योग के अद्भुत मिश्रण का कार्यक्रम “स्व AWAKE” का अंतिम दिवस काफी उत्साहवर्धक रहा। अंतिम दिवस में करीब 1200 बालोद वासियो ने एक साथ योग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ चेयरमैन श्री तोमन साहू जी, अध्यक्ष के रूप में इंडियन रेडक्रॉस जिला बालोद चेयरमैन डॉ श्री प्रदीप जैन जी, विशेष अतिथि के रूप में श्री वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्री महीश्वर जी, खनिज संघ के जिलाध्यक्ष चेतन पटेल जी, युवा ऊर्जावान पार्षद सुमित शर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश निर्मलकर जी उपस्थित हुए।
योग प्रशिक्षक श्री धीरज शर्मा द्वारा जुंबा डांसिंग अभ्यास से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन मंच पर गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस के सभी योगिनी ने अपने अपने डेमोंस्ट्रेशन दिए। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवान, पत्रकार वर्ग, गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायी वर्ग सहित स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं का योग के प्रति लगाव एवं उत्साह देखने लायक था। प्रशिक्षक धीरज शर्मा के साथ डांसिंग बीट वाली धुनों पर जुंबा डांसिंग में लोगों ने जमकर पसीना बहाया एवं योग अभ्यास के लिए शरीर को तैयार किया। तत्पश्चात सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस आयोजन में बालोद के अतिरिक्त दुर्ग, भिलाई, दल्ली राजहरा, अर्जुंदा वीटी लोहारा से भी लोग शामिल हुए।
योगाभ्यास हेतु योग स्थल पर योगी, योगिनी, बाल योगी, बोल योगिनी, अतिथि एवं पत्रकारों हेतु पृथक पृथक श्रेणियां बेरीकेटिंग के द्वारा निर्धारित की गई थी। करीब डेढ़ घंटा चले इस योग अभ्यास के पश्चात आयुष विभाग की ओर से पौष्टिक स्वल्पाहार अंकुरित अनाज एवं स्वास्थ्य वर्धक काढ़ा की व्यवस्था सभी के लिए की गई थी । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विभिन्न श्रेणियां में लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट ड्रेस अप एवं बेस्ट परफॉर्मेंस महिला व पुरुष वर्गों में प्रदान किया गया। अतिथि उद्बोधन में डॉ प्रदीप जैन जी ने योग के वैज्ञानिक लाभ पर प्रकाश डालते हुए, सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। वही मुख्य अतिथि तोमन साहू जी ने कहा कि यह आयोजन बालोद के लिए एक प्रेरणा है। और जल्द ही हम इससे कई गुना बड़ा आयोजन करेंगे जिसमें 21000 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसी कड़ी में तोमन साहू जी ने योग के महत्व को बताते हुए बालोद शहर में बेहतरीन योगाभ्यास कार्यक्रम “स्व-अवेक” आयोजन के लिए गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। अंतिम दिवस के योगाभ्यास की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों ने आयोजक टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम आयोजन में सहभागिता निभा रहे जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब नेशनल बैंक, एस आर लैब एवं बालोद टाइम्स को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम संचालक श्री धीरज शर्मा ने बताया कि जल्द ही उनकी टीम स्व Awake 2.0 का आयोजन करेगी। तथा उन्होंने टीम के सभी सदस्यों का मंच पर आभार व्यक्त किया।
Related Posts
February 12, 2026
February 11, 2026
February 9, 2026