Sachkaaina

Home / बालोद / जिला प्रशासन की सराहनीय पहल आत्मनिर्भर बनाने हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

जिला प्रशासन की सराहनीय पहल आत्मनिर्भर बनाने हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पचायत गुदुम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रमीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के आवास में राजमिस्त्रियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे आवास निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित हो सके। जनपद पंचायत डौण्डी के ग्राम पंचायत गुदुम में यह प्रशिक्षण आरसेटी बालोद की ओर से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने के पूर्व हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी सूची के अनुसार चयन किया गया। जिसके अंतर्गत 20 हितग्राहियों को प्रशिक्षक के द्वारा आवास निर्माण को गुणवत्ता पूर्ण, तकनीकी मानकों के अनुरूप करने संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में 02 महिला प्रशिक्षणार्थी राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!