
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम की जा रही है। साथ ही प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध End-to-End जांच के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत लालपुर ओवरब्रिज के नीचे, केनाल रोड स्थित कुष्ठरोग अस्पताल के पास एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर उसकी डिलीवरी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए चारपहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम को अपने पास आता देख वाहन में सवार दो व्यक्ति उतरकर फरार हो गए, जबकि चालक सीट पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हिमांशु केशरवानी, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी हिमांशु केशरवानी द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर गांजा को कालाहांडी (उड़ीसा) से लाकर रायपुर एवं उत्तर प्रदेश में विक्रय करना बताया गया है।
जिस पर आरोपी हिमांशु केशरवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.300 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 2,05,000/-रूपये, प्रकरण में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी 04 एम टी 1518, कीमती 5,00,000/- रूपये, तथा वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन कीमती 50,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 7,55,000/- जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 56/26, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी – हिमांशु केशरवानी पिता स्व. बब्बु केशरवानी उम्र 29 वर्ष निवासी पुरामुक्ति एयरफोर्स मनोरी थाना पुरामुक्ति जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश।
Related Posts
April 3, 2026
February 9, 2026
February 5, 2026