
बालोद-
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में विश्व के 120 देशों में आयोजित 9 अप्रैल विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में आज बालोद के स्थानीय महावीर भवन में आयोजित नवकार महामंत्र जाप में लगभग 800 से अधिक जैन समाज के अलावा अन्य सामाजिक व्यापारिक धार्मिक संगठनों के लोगो ने भी भाग लिया सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बैठकर नवकार महामंत्र का जाप किया नवकार महामंत्र की महत्ता का भी वाचन किया गया नवकार जाप का आयोजन बालोद के महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं अरिहंत एकेडमी में स्कूली छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों ने भी किया नवकार जाप के इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख प्रतिभा चौधरी कमलेश सोनी गोकुल आहूजा भरत गांधी श्रवण टावरी मुन्ना तापड़िया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी परिवार से भोपसिंह साहू श्रवण साहू रोहिणी साहू पार्षद शेखर यादव ईश्वर साहू राकेश श्रीवास जैन श्री संघ के वरिष्ठ खेतमल श्रीश्रीमाल गुलाबचंद नाहटा डॉ प्रदीप जैन गुलाबचंद चोपड़ा संतोषचंद पारख अध्यक्ष ताराचंद सांखला सचिव मांगीलाल ढेल्डिया हरीश सांखला मुकेश भंसाली रूपचंद जैन सहित अनेक लोग शामिल हुए
Related Posts
August 20, 2026
August 14, 2026
August 13, 2026