Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद पुलिस की विशेष पहल: सड़क सुरक्षा के लिए ‘हेलमेट संकल्प अभियान’ और नशे के विरुद्ध जारी है सख्ती

बालोद पुलिस की विशेष पहल: सड़क सुरक्षा के लिए ‘हेलमेट संकल्प अभियान’ और नशे के विरुद्ध जारी है सख्ती

पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान् योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा ‘‘हेलमेट संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत् लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है यह अभियना विगत सप्ताह से चलाया जा रहा है। प्रायः देखा गया है कि एक्सीडेंट के अधिकतर मामलो में दोपहिया वाहन चालकों को सिर में चोट लगने से घातक नुकसान होता है। हेलमेट पहनने से शरीर के सबसे नाजुक हिस्सा सिर की सुरक्षा होती है। हेलमेट पहनने से दोपहिया वाहन चालक को रोड़ एक्सीडेंट में मौतों के मामलों में कमी लाई जा सकती है, जिसके मद्देनजर इस अभियान की शुरूआत की गयी है। इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

विगत एक सप्ताह में शहर के व्यस्तम मार्ग जैसे घड़ी चौक, क्लाडियस क्लीनिक के पास, गणेश पाव भाजी दुकान के पास, बुधवारी बजार, हलधर चौक, मधु चौक जयस्तंभ चौक में यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ताला लगाकर कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत् विगत एक सप्ताह मे नो पर्किंग में खड़े करने वाले 52 वाहनों पर 15,600रू. की चालानी कार्यवाही की गयी है, साथ ही लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों की पार्किंग करने नो पर्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने की समझाईश भी दिया जा रहा है।

 

विगत तीन माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 187 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 19,80,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 266 वाहन चालकों पर 1,34,500रू. की चालानी कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि शराब सेवन कर वाहन चलाने पर प्रथम अपराध में 10,000रू. जुर्माना एवं 06 माह की कारावास एवं द्वितीय अपराध पर 15,000रू. जुर्माना एवं 02 साल तक की सजा का प्रावधान है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चलाकों से अपील करती है की शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाएं, घर से निकलते समय हमेशा हेलमेट पहनकर निकले, अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थ्लों में ही करें, अनावश्यक रूप से सड़क किनारे कही भी खड़ा न करें। यातायात पुलिस बालोद द्वारा चलाएं जा रहे हेलमेट संकल्प अभियान का हिस्सा बने हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!