Sachkaaina

Home / बालोद / गौ सम्मान आह्वान अभियान – बालोद में जनसमर्थन का ऐतिहासिक विस्तार

गौ सम्मान आह्वान अभियान – बालोद में जनसमर्थन का ऐतिहासिक विस्तार

बालोद

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। बालोद शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। समाज के हर वर्ग—युवा, बुजुर्ग, महिला एवं जनप्रतिनिधि—इस पवित्र मुहिम से जुड़ते जा रहे हैं।

इस अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करने हेतु बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं वर्तमान विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने दिखाई सक्रियत बालोद नगर के सभी वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है।

 वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों से संवाद

अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों के पार्षदों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें गौ संरक्षण एवं संवर्धन के इस महत्वपूर्ण उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन जुटाया जा रहा है।

यह पूरी प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन सकें।

 ग्राम हीरापुर से अभूतपूर्व समर्थन

अभियान के विस्तार के क्रम में बालोद तहसील के ग्राम हीरापुर में आयोजित एक विशेष बैठक में ग्रामीणों का उत्साह देखने योग्य रहा। ग्राम अध्यक्ष परमानंद जी एवं सनातनी कार्यकर्ता शान्तनु जी ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

उन्होंने न केवल स्वयं इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया, बल्कि ग्राम के 2000 से अधिक नागरिकों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का आश्वासन भी दिया।

यह समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अभियान अब शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गहराई तक अपनी जड़ें जमा चुका है।

 सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था के संरक्षण का सशक्त संकल्प बन चुका है। गौ माता भारतीय संस्कृति में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक रही हैं, और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का यह प्रयास सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 जनआंदोलन की ओर बढ़ता कदम

लगातार बढ़ते जनसमर्थन, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहे सहयोग को देखते हुए यह अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है।

27 अप्रैल को होगा विशाल एकत्रीकरण

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर

दिनांक: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)

समय: प्रातः 10:00 बजे

स्थान: सरदार वल्लभभाई पटेल(हाई स्कूल मैदान) मैदान, बालोद

यहां विशाल जनएकत्रीकरण के पश्चात तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर उमेश कुमार सेन द्वारा जिले भर से अधिक से अधिक नागरिकों से उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने की अपील की गई है।

 समाज के लिए आह्वान

समाज के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस पवित्र अभियान से जुड़ें, अपने परिवार एवं परिचितों को भी प्रेरित करें और गौ माता के सम्मान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!