राजधानी रायपुर में जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे चल रहे हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ₹9,05,238 नगद और सट्टा सामग्री बरामद की गई है।
ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था सट्टे का खेल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग मोबाइल और पट्टी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो मौके पर राजा साहू और अभय साहू को पकड़ा गया। इनके मोबाइल की जांच करने पर Cribet99.red.com जैसी वेबसाइट के माध्यम से मास्टर आईडी चलाकर सट्टा खिलाने के सबूत मिले।
कमीशन के खेल में शामिल थे मास्टरमाइंड
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी क्रिकेट मैचों में हार-जीत और सेशन पर दांव लगवाते थे और ग्राहकों से भारी कमीशन वसूलते थे।
हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में
इस गिरोह का अहम सदस्य मंजीत सिंह गुढ़ियारी थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट जैसे करीब 24 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा पट्टी के जरिए भी अवैध सट्टे का संचालन कर रहे थे।
जप्त मशरूका और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 लाख रुपये का सामान जप्त किया है, जिसमें शामिल हैं:
नगदी रकम: ₹9,05,238/-
मोबाइल: 08 नग स्मार्टफोन
अन्य: सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध क्रमांक 163/26 पंजीबद्ध किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
राजा साहू (29 वर्ष): निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी।
अभय साहू (22 वर्ष): निवासी गुलाब नगर, गुढ़ियारी।
मंजीत सिंह (32 वर्ष): निवासी गोंडवारा रोड, खमतराई।