
बालोद।
बालोद के सदर बाजार में अवैध अतिक्रमण का मुद्दा अब एक बड़े जनांदोलन का रूप ले चुका है। नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है।
इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नगर पालिका पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बस स्टैंड, दल्ली चौक और रेलवे फाटक जैसे क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व अनुमति या लंबी बैठकों के सीधे बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन सदर रोड के मामले में पालिका प्रशासन पर आरोप है कि वे व्यापारियों के साथ बार-बार बैठकें कर रहे हैं, जिसे प्रदर्शनकारी “सांठ-गांठ” और “मामले को टालने की रणनीति” मान रहे हैं। जिससे नाराजगी व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) से मिलने की जिद पर कार्यकर्ता घंटों कड़ी धूप में बैठे रहे।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सदर रोड के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 7 दिन (एक सप्ताह) का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण को “जमींदोज” नहीं किया गया, तो संगठन ने पूरे बालोद शहर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Related Posts
April 18, 2026
April 18, 2026
April 17, 2026